इतिहास पलटते 2 रुक ही जाती है न नजर महान सभ्यता पर सिंधु सभ्यता पर
जब लोगो ने सीखा होगा साथ रहना
और केवल साथ रहना नहीं रिश्ते बनाना
प्रेम के नफरत के और कुछ इन सब के बीच के
छोड़ो न मुद्दा ये नहीं है
जानते हो मैंने क्या पढ़ा मिली है काली बंगा में चूड़िया , चन्हुदडो में होठो को रंगने वाली लाली
जानते हो मैं क्या सोच रही हूँ
कैसी औरत होगी वो जो हज़ारो साल पहले सज रही होगी
क्या उसके प्रेमी ने भेट की होगी उसे चूड़िया या फिर खुद ही पहनी होगी उसने किसी अन उत्तरित प्रेम के इंतज़ार में
जो भी हो प्रेम तो होगा ही ना क्योंकि प्रेम बिना श्रृंगार नहीं होता
जानते हो चूड़िया मिट्टी की है सोने की नहीं न ही ताबे की यानी की इस प्रेम में मिलावट नहीं है वैभव की विशुद्ध जमीनी प्रेम है
याद है तुमने कहा था प्रेम खत्म होता
देखो न खत्म नहीं होता अगर जुड़ा हो जमीन से
बचा लेती है उसकी कुछ निशानिया कायनात और हां। छूट ही गयी न वो होठो को रंगने वाली कहानी
वो भी तो होगी न औरत जिसका श्रंगार पिटारा मिला है
क्या उसने भी रंगे होंगे अपने होठ इंतज़ार में किसी के या कहे तो प्यार में
क्या दर्द हुआ होगा उसको ये सोच कर की आया ही नहीं वो
क्या उसके होठो की लाली बह गयी होगी आंसुओ में
ये सोच कर मेरा तो केवल ह्रदय धड़कता है ।
उसका दर्द मेरी आँखों में उतर आता है
याद आ जाता है तुम्हारा रूठना और फिर रिश्ते का खत्म होना
और दिमाग कोशिश करता है समय के पार जाने की
ये सवाल प्रेम के है जवाब नहीं है न मेरे पास
और श्याद किसी के पास नहीं क्योंकि
हड़प्पा केवल सभ्यता नहीं है मानव के सभ्य बनने की
ये तो कहानी है कई सवालो की
कहानी प्रेम की

